History Questions in Hindi
History Questions in Hindi:- GK यानि सामान्य ज्ञान का बहुत
ही महत्वपूर्ण भाग हैं, History जिसके एक अनुभाग History
(प्राचीन भारत) के 500 से भी अधिक महत्वपूर्ण सवाल इस पृष्ठ पर आपके लिए
एकत्र किये गए हैं जिससे आप अपनी आने वाली सभी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे ढंग
से कर सके।
आप इन सभी सवालों की Practice के लिए हमारे Telegram Group में जुड़ सकते
हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया हैं :- Telegram Group Link
आशा करते हैं की हमारे द्वारा किया गया प्रयास आपकी मेहनत को सफलता तक लेकर जाये तथा आपको
एक अच्छी सरकारी नौकरी मिले। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो आप इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अपने अन्य मित्रो के साथ अवश्य Share करें ,जिससे उनको भी तैयारी में सहायता हो
सके तथा सरकारी नौकरी पा सके।
History Questions in Hindi - Part 4
Q301. हिंदूशाही राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर – उदभांडपुर/ओहिंद
Q302. हिंदू विधि पर मिताक्षरा नामक पुस्तक किसने लिखी थी ?
उत्तर – विज्ञानेश्वर ने
Q303. हिंदू विधि की प्रसिद्ध पुस्तक दायभाग की रचना किसने की थी ?
उत्तर – जीमूतवाहन
Q304. हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन पार्टी की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 1928 में
Q305. हवा महल कहाँ स्थित है ?
उत्तर – जयपुर (राजस्थान)
Q306. हल्दी घाटी के युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व किसने किया था ?
उत्तर – राजा मानसिंह ने
Q307. हल्दी घाटी के युद्ध में अकबर का क्या उद्देश्य था ?
उत्तर – राणा प्रताप को अपने अधीन लाना
Q308. हल्दी घाटी का युद्ध किस-किस के बीच हुआ था ?
उत्तर – मुगलों एवं राणा प्रताप के बीच
Q309. हल्दी घाटी का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर – 1576 ई.
Q310. हरिहर एवं बुक्का ने किस संत के प्रभाव में आकर विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की थी ?
उत्तर – माधव विधारण्य
Q311. हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर – घनश्याम दास बिड़ला
Q312. हरविलासम की रचना किसने की थी ?
उत्तर – श्रीनाथ ने
Q313. हरमिट ऑफ शिमला किसे कहा जाता है ?
उत्तर – ए. ओ. ह्यूम
Q314. हड़प्पा की कनिष्ठ कालीन संस्कृति कौन-सी है ?
उत्तर – कयथा संस्कृति
Q315. हंपी का खुला संग्राहालय किस राज्य में है ?
उत्तर – कर्नाटक
Q316. हंटर आयोग की नियुक्ति किस कांड के बाद की गई थी ?
उत्तर – जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद
Q317. स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों का वर्णन किस पुस्तक में मिलता है ?
उत्तर – सत्यार्थ प्रकाश में (1875)
Q318. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था ?
उत्तर – मूलशंकर
Q319. स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, मैं उसे लेकर रहूंगा किसने कहा था ?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक
Q320. स्वराज पार्टी की स्थापना कहाँ की गई थी ?
उत्तर – इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में
Q321. स्वराज दल की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर – मोतीलाल नेहरू और वी. आर. दास
Q322. स्वदेशी आंदोलन किस कारण आरंभ हुआ था ?
उत्तर – बंगाल विभाजन के विरोध में
Q323. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान साबरमती आश्रम किस शहर के निकट था ?
उत्तर – अहमदाबाद
Q324. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?
उत्तर – लॉर्ड माउंटबेटन
Q325. स्वतंत्र भारत का प्रथम भारतीय गर्वनर जनरल कौन था ?
उत्तर – सी. राजगोपालाचारी
Q326. स्थायी बंदोबस्त का सिद्धांत किसने दिया था ?
उत्तर – लॉर्ड कॉर्नवालिस
Q327. स्थाई बंदोबस्त के तहत जमींदार को पूरे राजस्व का कितना प्रतिशत राज्य को देना तय हुआ ?
उत्तर – 89%
Q328. सोहन घाटी का सम्बन्ध किस काल से है ?
उत्तर – निम्न पूरा पाषाण काल युगीन स्थलों से
Q329. सोहन नदी घाटी कहाँ स्थित है ?
उत्तर – पंजाब (पाकिस्तान)
Q330. सोमनाथ मंदिर लूट कर ले जाने के क्रम में मोहम्मद पर किसने आक्रमण किया था और कुछ संपत्ति लूट ली थी ?
उत्तर – जाटों ने
Q331. सीधी कार्रवाई दिवस कब मनाया गया था ?
उत्तर – 16 अगस्त, 1946 ई.
Q332. सिखों के दसवें गुरु कौन थे ?
उत्तर – गुरु गोविंद सिंह जी
Q333. सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है ?
उत्तर – बैसाखी
Q334. सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है ?
उत्तर – गुरु नानक देव जी
Q335. सिक्ख गुरुद्वारा अधिनियम कब पारित हुआ था ?
उत्तर –1925 ई.
Q336. सिक्कों पर खलीफा का नायब किस सुल्तान को माना गया था ?
उत्तर – फिरोजशाह-तुगलक
Q337. सिंध विजय का श्रेय किसे दिया जाता है ?
उत्तर – सर चार्ल्स जेम्स नेपियर
Q338. सिंगी तालाब तथा 16-आर पुरास्थल कहाँ स्थित है ?
उत्तर – नागौर (राजस्थान)
Q339. ब्लेड से बने औजार किस काल की प्रमुख विशेषता थे ?
उत्तर – उत्तर पुरापाषाण काल
Q340. सामूगढ़ का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर – 1658 ई.
Q341. सती प्रथा की भर्त्सना करने वाला मुगल सम्राट कौन था ?
उत्तर – अकबर
Q342. सती प्रथा का अंत कब हुआ था ?
उत्तर – 1829 ई.
Q343. संवाद कौमुदी पत्र के संपादक कौन थे ?
उत्तर – राजा राममोहन राय
Q344. संन्यासी विद्रोह का उल्लेख किस उपन्यास में किया गया ?
उत्तर – आनंद मठ
Q345. संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है ?
उत्तर – ग्वालियर में
Q346. संगीत की हिन्दुस्तानी शैली के जन्मदाता कौन है ?
उत्तर – अमीर खुसरो
Q347. संगम वंश का प्रमुख शासक कौन था ?
उत्तर – देवराय प्रथम
Q348. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने वाला प्रसिद्ध राजा कौन था ?
उत्तर – राजेंद्र चोल
Q349. श्रीनगर में स्थित शालीमार बाग व निशांत बाग किसके द्वारा निर्मित है ?
उत्तर – जहाँगीर द्वारा
Q350. शैवों का अजंता किसे कहा जाता है ?
उत्तर – लिपाक्षी को
Q351. शुद्ध चाँदी का 'रुपया' किसके द्वारा जारी किया गया था ?
उत्तर – शेरशाह सूरी
Q352. शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है ?
उत्तर – सासाराम (बिहार)
Q353. शेरशाह के समय में भू-राजस्व दर क्या थी ?
उत्तर – उपज का 1/3 भाग
Q354. ‘शृंगार्थ दीपिका’ की रचना किसने की थी ?
उत्तर – वेंकट माधव ने
Q355. शुद्धि आंदोलन किसने चलाया था ?
उत्तर – महर्षि दयानंद सरस्वती ने
Q356. शिवाजी से लड़ने के लिए जयसिंह को किस मुगल शासक ने भेजा था ?
उत्तर – औरंगजेब ने
Q357. शिवाजी सबसे अधिक किसके प्रभावित थे ?
उत्तर – जीजाबाई से
Q358. शिवाजी को पहाड़ी चूहा व साहसी डाकू किसने कहा था ?
उत्तर – औरंगजेब ने
Q359. शिवाजी के साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर – रायगढ़ (महाराष्ट्र)
Q360. शिवाजी के समय कितना राजस्व वसूला जाता था ?
उत्तर – भू-राजस्व का 33%
Q361. शिवाजी और मुगलों के बीच कौन-सी संधि हुई थी ?
उत्तर – पुरंदर की संधि (1665 ई.)
Q362. शिवाजी औरंगजेब के आगरा दरबार में कब उपस्थित हुए थे ?
उत्तर – 1666 ई.
Q363. शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कब भाग लिया था ?
उत्तर – 1893 ई.
Q364. शारदामणी कौन थी ?
उत्तर – रामकृष्ण परमहंस की पत्नी
Q365. शहनामा के रचियता कौन है ?
उत्तर – फिरदौसी
Q366. शल्क निर्मित औजार किस काल की प्रमुख विशेषता थे ?
उत्तर – मध्य पुरापाषाण काल
Q367. शर्क सुल्तानों के शासनकाल में किस स्थान को पूर्व का शिराज या शीराज-ए-हिन्द कहा जाता था ?
उत्तर – जौनपुर (उत्तर प्रदेश)
Q368. वेदों में संपूर्ण सच्चाई निहित है यह कथन किसका है ?
उत्तर – महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती
Q369. वेदों की ओर लोटों का नारा किसने दिया था ?
उत्तर – महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती
Q370. वेदांत कॉलेज की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर – राजा राममोहन राय ने
Q371. विश्व की सबसे लम्बी सड़क सुरंग कौन-सी है ?
उत्तर – माउण्ट ब्लाक फ्रांस से इटली 72 कि.मी है।
Q372. विश्व की सबसे लम्बी बस कहाँ है ?
उत्तर – ऑटो ट्राम एक्स्ट्रा ग्रांड कंपनी द्वारा इंग्लैंड के लंदन शहर में 101 फीट लंबी, 256 यात्री बैठ सकते है।
Q373. विश्व की सबसे लम्बी नहर कौन-सी है ?
उत्तर – स्वेज़ नहर, मिस्र (लम्बाई 193.3 किमी)
Q374. विश्व की सबसे लम्बी महिला कौन है ?
उत्तर – तुर्की की रुमेसा गेलगी 7 फीट 0.7 इंच है।
Q375. विश्व की सबसे बड़ी लाइब्रेरी कौन-सी है ?
उत्तर – अमेरिका के वॉशिंगटन शहर में 'लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस' नाम से जहाँ 16.2 करोड़ किताबें मौजूद हैं।
Q376. विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम कौन-सा है ?
उत्तर – मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद (भारत)
Q377. विश्व की सबसे बड़ी सेना कौन-सी है ?
उत्तर – पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, चीन (2,185,000)
Q378. विश्व का सबसे बड़ा महल कौन-सा है ?
उत्तर – वैटिकन सिटी (रोम), इटली (यूरोप महाद्वीप)
Q379. विश्व का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कहाँ है ?
उत्तर – किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दम्माम (सऊदी अरब)।
Q380. विश्व की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
उत्तर – माउंट एवरेस्ट, नेपाल (8848 मी.)
Q381. विश्व की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थी ?
उत्तर – वेलेन्तिना तेरेस्कोवा (16 जून 1963)
Q382. विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय कौन-सा है ?
उत्तर – लूव्र संग्रहालय, पेरिस (फ़्रांस)
Q383. विश्व का सबसे बड़ा बन्दरंगाह कौन-सा है ?
उत्तर – पोर्ट ऑफ शंघाई, चीन (40.23 वॉल्यूम मिलियन टीईयू) है।
Q384. विश्व का सबसे पहला हवाई जहाज किस देश में उड़ा था, और चालक कौन था ?
उत्तर – 17 दिसंबर 1903 के दिन राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में राइट फ्लायर नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी।
Q385. विश्व में कितनी भाषाएं बोली जाती है ?
उत्तर – 6,500 भाषाएं
Q386. विश्व का वह कौन-सा देश है जहाँ कपड़े पर अख़बार छपता है ?
उत्तर – स्पेन (यूरोपीय देश)
Q387. विश्व का वह कौन-सा जन्तु है जो जिन्दगी भर बिना पानी पीये जीता है ?
उत्तर – उत्तरी अमेरिका का कंगारू रैट (चूहे की एक प्रजाति) है।
Q388. स्वामी विवेकानंद किस स्थान पर विश्व धर्म सम्मेलन में प्रसिद्ध हुए थे ?
उत्तर – शिकागो, अमेरिका (11 सितंबर 1983)
Q389. विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण किसने कराया था ?
उत्तर – चालुक्य शासक राजा विक्रमादित्य द्वितीय ने
Q390. विदेशी यात्री इब्नबतूता कहाँ से आया था ?
उत्तर – मोरक्को से (अबू अब्दुल्ला मुहम्मद)
Q391. महमूद ग़ज़नवी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था ?
उत्तर – 17 बार
Q392. महमूद ग़ज़नवी ने प्रथम आक्रमण किस राज्य के विरुद्ध किया था ?
उत्तर – हिंदूशाही
Q393. महमूद ग़ज़नवी को यमीन-उद-दौला तथा यमीन-उल-मिल्लाह की किसने विभूषित किया था ?
उत्तर – बग़दाद के खलीफा अलकादिर बिल्लाह ने महभर उनमें मान्यता प्रदान करते हुए उपाधियों से विभूषित किया था।
Q394. महमूद ग़ज़नवी को जबुली का महमूद क्यों कहा जाता है ?
उत्तर – उसकी माता जबुलिस्तान की थी।
Q395. महमूद ग़ज़नवी के साथ भारत आने वाला प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था ?
उत्तर – अबु रेहान मुहम्मद बिन अहमद अल-बयरुनी
Q396. महमूद ग़ज़नवी के आक्रमण के फलस्वरूप कौन-सा शहर फारसी संस्कृति का केंद्र बन गया ?
उत्तर – लाहौर
Q397. महमूद ग़ज़नवी की मृत्यु कब हुई थी ?
उत्तर – 30 अप्रैल, 1030 ई. में
Q398. महमूद ग़ज़नवी का शासन काल क्या था ?
उत्तर – सन् 971 से 1030 ई.
Q399. महमूद ग़ज़नवी का राजदरबारी कवि कौन था ?
उत्तर – हकीम अबुल-क़ासिम फ़िरदौसी तुसी
Q400. महमूद ग़ज़नवी का भारत पर आक्रमण करने का वास्तविक उद्देश्य क्या था ?
उत्तर – धन की प्राप्ति