Ancient History Questions in Hindi
Ancient History Questions in Hindi:- GK यानि सामान्य ज्ञान का बहुत
ही महत्वपूर्ण भाग हैं, History जिसके एक अनुभाग Ancient History
(प्राचीन भारत) के 500 से भी अधिक महत्वपूर्ण सवाल इस पृष्ठ पर आपके लिए
एकत्र किये गए हैं जिससे आप अपनी आने वाली सभी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे ढंग
से कर सके।
आप इन सभी सवालों की Practice के लिए हमारे Telegram Group में जुड़ सकते
हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया हैं :- Telegram Group Link
Ancient History Questions in Hindi - Part 2
Q101. उत्तरवैदिक काल में राजा के राज्याभिषेक के समय कोनसा यज्ञ या अनुष्ठान किया जाता था ?
उत्तर - राजसूय यज्ञ
Q102. उत्तरवैदिक काल में उपयोग में लाई जाने वाली मुद्रा की इकाईया कोनसी थी ?
उत्तर - निष्क और शतमान
Q103. सांख्य दर्शन (सबसे प्राचीन दर्शन) के अनुसार 25 मूल तत्वों में से पहला तत्त्व कोनसा हैं ?
उत्तर - प्रकृति
Q104. 'सत्यमेव जयते' कहाँ से लिया गया हैं ?
उत्तर - मुण्डोपनिषद
Q105. उत्तरवैदिक काल में किस शहर में पक्की ईटों के प्रयोग के प्रमाण मिले हैं ?
उत्तर - कौशाम्बी नगर
Q106. वैदिक सभ्यता के अनुसार महाकाव्य कौन कोनसे हैं ?
उत्तर - महाभारत एवं रामायण
Q107. विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य कोनसा हैं ?
उत्तर - महाभारत (जयसहिता पुराना नाम)
Q108. वेदांत दर्शन के मौलिक ग्रन्थ 'ब्रह्मसूत्र' या 'वेदांत सूत्र' की रचना किसने की थी ?
उत्तर - बदरायन
Ancient History Questions in Hindi :- महाजनपद
Q109. मगध महाजनपद की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - गिरिब्रज/ राजगृह (बिहार)
Q110. काशी महाजनपद की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
Q111. वत्स महाजनपद की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश)
Q112. अवन्ति महाजनपद की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - उज्जैन/ महिष्मति (मध्य प्रदेश)
Q113. पंचाल महाजनपद की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - अहिच्छत्र, काम्पिल्य (उत्तर प्रदेश)
Q114. मत्स्य महाजनपद की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - विराटनगर जयपुर (राजस्थान)
Q115. अंग महाजनपद की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर - चंपा (बिहार)
Ancient History Questions in Hindi :- जैन धर्म
Q116. जैन धर्म के संस्थापक एवं प्रथम तीर्थंकर कौन थे ?
उत्तर - ऋषभदेव
Q117. जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर, जो काशी के राजा अश्वसेन के पुत्र थे ?
उत्तर - पार्श्वनाथ
Q118. जैन धर्म के 24वे तथा अंतिम तीर्थंकर कौन थे ?
उत्तर - महावीर स्वामी
Q119. जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर - कुण्डलग्राम (वैशाली), 540 ईसा. पूर्व
Q120. भगवान महावीर स्वामी के पिता का नाम क्या था ?
उत्तर - सिद्धार्थ
Q121. भगवान महावीर स्वामी के माता का क्या नाम था ?
उत्तर - त्रिशला
Q122. भगवान महावीर स्वामी की पत्नी का नाम क्या था ?
उत्तर - यशोदा
Q123. भगवान महावीर स्वामी के पुत्रियों के क्या नाम थे ?
उत्तर - अनोज्या व प्रियदर्शिनी
Q124. भगवान महावीर स्वामी के बचपन का नाम क्या था ?
उत्तर - वर्द्धमान
Q125. भगवान महावीर स्वामी ने अपना उपदेश किस भाषा में दिया ?
उत्तर - प्राकृत (अर्धमागधी) भाषा
Q126. महावीर स्वामी के प्रथम अनुयायी कौन थे ?
उत्तर - जामिल (उनकी पुत्री प्रियदर्शनी के पति)
Q127. प्रथम जैन भिक्षुणी कौन थी ?
उत्तर - चम्पा (नरेश दधिवाल की पुत्री)
Q128. जैन धर्म का प्रथम थेरा या मुख्य उपदेशक कौन हुआ था ?
उत्तर - आर्य सुधर्मा
Q129. प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
उत्तर - सांड
Q130. द्वितीय जैन तीर्थंकर अजितनाथ का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
उत्तर - हाथी
Q131. तृतीय जैन तीर्थंकर संभवनाथ का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
उत्तर - घोडा
Q132. इक्कीसवे (21वे) जैन तीर्थंकर नामिनाथ का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
उत्तर - नीलकमल
Q133. 23वे जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
उत्तर - सर्प
Q134. 24वे जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी का प्रतिक चिन्ह क्या था ?
उत्तर - सिंह
Q135. जैन धर्म के दो संप्रदाय कोनसे हैं ?
उत्तर - श्वेताम्बर और दिगंबर
Q136. श्वेत वस्त्र धारण करने वाले स्थूलभद्र के शिष्य क्या कहलाए ?
उत्तर - श्वेताम्बर
Q137. नग्न रहने वाले भद्रबाहु के शिष्य क्या कहलाए ?
उत्तर - दिगंबर
Q138. प्रथम जैन संगीति कहाँ हुई थी ?
उत्तर - प्रथम जैन संगीति - 300 ईसा पूर्व - पाटलिपुत्र - अध्यक्ष- स्थूलभद्र
Q139. द्वितीय जैन संगीति कहाँ हुई थी ?
उत्तर - द्वितीय जैन संगीति - छठी शताब्दी - बल्लभी (गुजरात) - अध्यक्ष - क्षमा श्रवण
Q140. जैन धर्म के त्रिरत्न कौन-कोनसे हैं ?
उत्तर - (1) सम्यक दर्शन (2) सम्यक ज्ञान (3) सम्यक आचरण
Q141. जैन धर्म में ईश्वर के स्थान पर किसे मान्यता दी गई हैं ?
उत्तर - आत्मा
Q142. जैन धर्म ने अपने आध्यात्मिक विचारो को किस दर्शन से ग्रहण किया था ?
उत्तर - सांख्य दर्शन
Q143. श्रवणबेलगोला में विशाल बाहुबली की मूर्ति (गोमतेश्वर की मूर्ति) का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर - गंग वंश के मंत्री चामुंड ने
Q144. खजुराहो के जैन मंदिरो का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर - चंदेल शासको ने
Q145. कल्पसूत्र पुस्तक की रचना किसने की थी ?
उत्तर - भद्रबाहु
Q146. 72 वर्ष की आयु में भगवान महावीर स्वामी की मृत्यु (निर्वाण) कहाँ हुआ था ?
उत्तर - पावापुरी (राजगीर) बिहार
Q147. जैन तीर्थंकरों की जीवनी किस पुस्तक में वर्णित हैं ?
उत्तर - कल्पसूत्र
Ancient History Questions in Hindi :- बौद्ध धर्म
Q148. बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर - गौतम बुद्ध
Q149. एशिया का ज्योति पुञ्ज (Light of Asia) किसे कहा जाता हैं ?
उत्तर - गौतम बुद्ध
Q150. गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था ?
उत्तर - लुम्बिनी (कपिलवस्तु)
Q151. गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था ?
उत्तर - शुद्धोधन
Q152. गौतम बुद्ध के माता का नाम क्या था ?
उत्तर - मायादेवी
Q153. गौतम बुद्ध का लालन पालन करने वाली माँ (सौतेली) का नाम क्या था ?
उत्तर - गौतमी
Q154. गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था ?
उत्तर - सिद्धार्थ
Q155. गौतम बुद्ध के पत्नी तथा पुत्र का नाम क्या था ?
उत्तर - पत्नी - यशोधरा , पुत्र - राहुल
Q156. गौतम बुद्ध ने सांख्य दर्शन की शिक्षा किससे ग्रहण की थी ?
उत्तर - आलारकलाम (वैशाली में)
Q157. गौतम बुद्ध के प्रथम गुरु कौन थे ?
उत्तर - आलारकलाम
Q158. ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ की किस नाम से जाना जाने लगा ?
उत्तर - बुद्ध
Q159. गौतम बुद्ध (सिद्धार्थ) को किस वृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ?
उत्तर - पीपल के वृक्ष के नीचे
Q160. बोधगया क्या हैं ?
उत्तर - वह स्थान जहाँ सिद्धार्थ को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
Q161. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था ?
उत्तर - सारनाथ (ऋषिपतनम)
Q162. गौतम बुद्ध के 29 वर्ष की आयु में गृह त्याग को क्या कहा गया / जाता हैं ?
उत्तर - महाभिनिष्क्रमण
Q163. बुद्ध द्वारा दिये गये प्रथम उपदेश को बौद्ध ग्रंथो में क्या कहा गया हैं ?
उत्तर - धर्मचक्रप्रवर्तन
Q164. बुद्ध द्वारा दिये गये उपदेश किस भाषा में थे ?
उत्तर - पालि भाषा
Q165. बुद्ध द्वारा सर्वाधिक उपदेश किस स्थान पर दिये गये थे ?
उत्तर - श्रावस्ती (कौशल देश की राजधानी)
Ancient History Questions in Hindi :- शैव धर्म
Q166. भगवान शिव की पूजा करने वाले धर्म को क्या कहा गया ?
उत्तर - शैव धर्म
Q167. शिवलिंग उपासना का पुरातात्विक साक्ष्य की सभ्यता से मिलता हैं ?
उत्तर - हड़प्पा सभ्यता
Q168. ऋग्वेद में भगवान शिव के लिए किस नाम का उपयोग किया गया हैं ?
उत्तर - रूद्र
Q169. अथर्ववेद में भगवान शिव को किन-किन नामों से वर्णित किया गया हैं ?
उत्तर - भव, शर्व, पशुपति एवं भूपति
Q170. लिंग पूजा का पहला और स्पस्ट वर्णन किस पुराण में मिलता हैं ?
उत्तर - मत्स्यपुराण
Q171. वामन पुराण के अनुसार शैव धर्म की संख्या कितनी बताई गई हैं ?
उत्तर - चार - (1) पाशुपत (2) कापालिक (3) कालामुख (4) लिंगायत
Q172. शैव धर्म का सबसे प्राचीन संप्रदाय कोनसा हैं ?
उत्तर - पाशुपत संप्रदाय
Q173. शैव धर्म के प्राचीनतम पाशुपत सम्प्रदाय के संस्थापक कौन थे ?
उत्तर - लकुलीश
Q174. पाशुपत सम्प्रदाय के अनुयायियों को क्या कहा जाता हैं ?
उत्तर - पंचार्थिक
Q175. पाशुपत सम्प्रदाय का प्रमुख ग्रंथ कोनसा हैं ?
उत्तर - पाशुपत सूत्र
Q176. कापालिक सम्प्रदाय के लोग अपना ईष्टदेव किन्हे मानते हैं?
उत्तर - भैरव
Q177. कापालिक सम्प्रदाय का प्रमुख केंद्र स्थान कोनसा था ?
उत्तर - श्री शैल
Q178. कालामुख सम्प्रदाय के अनुयायियों को शिव पुराण में किस नाम से जाना जाता हैं ?
उत्तर - महाव्रतधर
Q179. कालामुख सम्प्रदाय के अनुयायी क्या-क्या अन्य सम्प्रदाय से अलग कार्य करते हैं ?
उत्तर - नर-कपाल में जल, भोजन ग्रहण तथा अपने शरीर पर चिता की भस्म लगाते हैं।
Q180. लिंगायत सम्प्रदाय के उपासको का मुख्य धार्मिक ग्रन्थ कोनसा हैं ?
उत्तर - शून्य सम्पादने
Q181. नाथ सम्प्रदाय की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर - मत्स्येन्द्रनाथ
Q182. महाराष्ट्र के एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किन शासको ने करवाया था ?
उत्तर - राष्ट्रकूट राजाओ ने
Q183. तंजौर के प्रसिद्ध राजराजेश्वर शैव मंदिर (बृहदीश्वर मंदिर) का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर - राजराज प्रथम (चोल शासक )
Q184. प्रसिद्ध राजराजेश्वर शैव मंदिर (बृहदीश्वर मंदिर) कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर - तंजौर
Q185. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर - महाराष्ट्र
Q186. कुषाण शासकों की मुद्राओं पर किन चित्रों का अंकन था ?
उत्तर - शिव एवं नंदी
Ancient History Questions in Hindi :- वैष्णव धर्म
Q187. भगवान नारायण के उपासकों को क्या कहा जाता हैं ?
उत्तर - पंचरात्र
Q188. वैष्णव धर्म के उपासको/प्रवर्तकों (वृषण कबीले के लोग) का निवास स्थान कोनसा था ?
उत्तर - मथुरा
Q189. वासुदेव कृष्ण का सबसे प्रारंभिक अभिलेख में उल्लेख किस अभिलेख में पाया गया था ?
उत्तर - बेसनगर स्तम्भ अभिलेख
Q190. भगवान विष्णु के दस अवतारों का उल्लेख किस ग्रंथ में मिलता हैं ?
उत्तर - मत्स्यपुराण
Q191. भगवान विष्णु के दस अवतार कौन-कोनसे थे ?
उत्तर - मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, बलराम, बुद्ध एवं कल्कि
Q192. भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र में कितनी तीलियाँ हैं ?
उत्तर - 6
Q193. वैष्णव संप्रदाय के महान आचार्य कौन थे ?
उत्तर - रामानुज
Q194. ब्रह्म संप्रदाय के महान आचार्य कौन थे ?
उत्तर - आनंदतीर्थ
Q195. रूद्र संप्रदाय के महान आचार्य कौन थे ?
उत्तर - वल्लभाचार्य
Q196. सनक संप्रदाय के महान आचार्य कौन थे ?
उत्तर - निम्बार्क
Q197. भगवान विष्णु का प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर (कम्बोडिया) का निर्माण किसने करवाया था ?
उत्तर - कम्बोडिया (कंबोज) के राजा सूर्यवर्मा II ने
Q198. भगवान विष्णु का प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर कहाँ स्थित हैं ?
उत्तर - कंबोडिया
Q199. कम्बोडिया में स्थित प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की विशेषता क्या हैं ?
उत्तर - 10.5 फीट ऊँची भगवान विष्णु की मूर्ति हैं
Q200. गुप्तकाल में भगवान विष्णु का कोनसा'अवतार सर्वाधिक प्रसिद्ध था ?
उत्तर - वराह अवतार