प्रवासी भारतीय दिवस
हेलो दोस्तों स्वागत हैं आपका एक बार फिर से www.ibpsguidehindi.com पर, आज हम आपके लिए प्रवासी भारतीय दिवस - कब , क्यों, मानाने का उद्देश्य तथा प्रवासी
भारतीय सम्मान से जुडी सभी बातें लेकर आए हैं।
16वां प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया गया , जानिए इसके
बारे में सबकुछ।
जैसे
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता हैं ?
- प्रवासी भारतीय दिवस क्यों मनाया जाता हैं ?
- प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या हैं ?
- प्रवासी भारतीय सम्मान
ऊपर दिए गए सभी सवालों के बारे में आज हम इस पोस्ट में
जानेंगे।
यदि आप इन सभी सवालों का उत्तर जानना चाहते तो बने रहे इस पोस्ट के अंत
तक।
प्रवासी भारतीय दिवस - कब , क्यों, मानाने का उद्देश्य तथा प्रवासी
भारतीय सम्मान UPSC, SSC, IAS, Railway-RRB, UPPSC, UKPSC, TNPSC,
MPPSC और अन्य राज्य सरकार नौकरियों / परीक्षाओं और बैंकिंग
परीक्षाओं SBI Clerk, SBI PO, IBPS PO Clerk, RBI, RRB, के
लिए हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं।
तो आइए शुरू करते हैं.
प्रवासी भारतीय दिवस
16वां प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया गया , जानिए इसके
बारे में सबकुछ।
प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता हैं ?
प्रवासी भारतीय दिवस प्रतिवर्ष 09 जनवरी को मनाया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य उन प्रवासी भारतीयों को
मान्यता देना है जिन्होंने भारत के विकास में योगदान दिया है।
प्रवासी भारतीय दिवस पहली बार साल 2003 में मनाया गया था।
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य क्या हैं ?
प्रवासी भारतीय दिवस उनके लिए सबसे खास होता क्योंकि देश के बाहर रह
रहे लोग विदेश में रहकर भी भारत का नाम रोशन करते हैं।
इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के
योगदान को पहचान दिलाने से है।
इस मौके पर प्रत्येक साल भारत सरकार अमूमन तीन दिवसीय सम्मेलन का
आयोजन करती है।
प्रवासी भारतीय दिवस 09 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?
प्रवासी भारतीय दिवस 09 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि महात्मा
गांधी 09 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे
थे।
महात्मा गांधी को सबसे महान प्रवासी माना जाता है जिन्होंने न केवल
भारत के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया बल्कि भारतीयों के जीवन
को हमेशा के लिए बदल दिया।
इसीलिए 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस: एक नजर में
प्रवासी भारतीय दिवस का उद्देश्य अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति
सोच और उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों
के साथ सकारात्मक बातचीत हेतु एक मंच उपलब्ध कराना है।
प्रवासी भारतीय दिवस का एक अन्य उद्देश्य दुनिया के सभी देशों में
अप्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बनाना और युवा पीढ़ी को अप्रवासियों
से जोड़ना है।
यह दिवस भारतवासियों को अप्रवासी बंधुओं की उपलब्धियों के बारे में
बताना तथा अप्रवासियों को देशवासियों की उनसे अपेक्षाओं से अवगत
कराने हेतु मनाया जाता है।
इस दिन, सरकार विदेशी भारतीयों को अपनी जड़ों से जोड़ने पर ध्यान
केंद्रित करती है ताकि वे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे
सकें।
यह दिवस साल 2003 से हर साल देश में कई जगहों पर मनाया जाता है।
प्रवासी भारतीय सम्मान
प्रवासी भारतीय सम्मान भारत के प्रवासी भारतीय के मामलों का मंत्रालय
द्वारा स्थापित एक पुरस्कार है।
यह सम्मान प्रत्येक साल 09 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर
प्रदान किया जाता है।
प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा
प्रदान किया जाता है।
यह पुरस्कार प्रवासी भारतीयों को उनके अपने क्षेत्र में किये गये
असाधारण योगदान के लिये दिया जाता है।
और पढ़े -
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
More Topic:-
- भारतीय सविंधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेद
- भारतीय राज्यों के लोकनृत्य, भारत के 8 शास्त्रीय नृत्य
- 20 महत्वपूर्ण सूचकांक 2020
- 30 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पुस्तकें व उनके लेखक
- विज्ञान की महत्वपूर्ण शाखाएं
- महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर [2010 से 2020]
- 11 महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएं
- 150 Important Science Questions for RRB NTPC
- विश्व ब्रेल दिवस- 04 जनवरी
- प्रवासी भारतीय दिवस - कब
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
यदि हमारे द्वारा दी गइ जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो
इसे आप अपने अधिक से अधिक दोस्तों तक पहुंचने का
प्रयास करे।
प्रवासी भारतीय दिवस - कब , क्यों, मानाने का उद्देश्य
तथा प्रवासी भारतीय सम्मान से जुडी जानकरी बारे में आपको कुछ भी प्रॉब्लम या
संका हो तो आप हमें Comment में पूछ सकते
है।
Email Subscription
आप हमें Social Media पर भी follow कर सकते
हैं।
Facebook- https://www.facebook.com/ibpsguidehindi
Facebook group:- https://www.facebook.com/groups/ibpsguidehindi
Instagram- https://www.instagram.com/ibpsguidehindi/
Telegram- https://t.me/ibpsguidehindi
WhatsApp- Join Now
Stay Tuned For More.